फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसएसबी, आईटीबीपी और सेना के समन्वय से सीमा पर मजबूत हुई सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 31 May 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। एसएसबी, आईटीबीपी और सेना के आपसी समन्वय से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। यह बात कही एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल ने। उन्होंने चीन और नेपाल सीमा पर 11 वीं वाहिनी के क्षेत्राधिकार में आने वाली चौकियों का भ्रमण किया। उन्होंने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा में जुटे जवानों का मनोबल भी बढ़ाया।
विज्ञापन

महानिदेशक ने भारत-नेपाल के बीच आवागमन की सुविधा को छारछुम में काली नदी पर बन रहे अंतरराष्ट्रीय मोटर पुल, सीमा चौकी छारछूम, एलागाड़ के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित गुंजी, कालापानी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने जवानों की ऑपरेशनल तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही सीमा पर तैनात कार्मिकों से संवाद कर उनके कार्यों, चुनौतियों एवं दैनिक क्रियाकलापों की जानकारी ली। महानिदेशक ने इलाके में तैनात अन्य सुरक्षा बलों आईटीबीपी एवं आर्मी का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय रानीखेत अमित कुमार, उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा सुधांशु नौटियाल, 11 वीं वाहिनी डीडीहाट के कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें