फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना में प्रस्ताव शामिल नहीं किए तो देंगे सामूहिक इस्तीफा

Mon, 29 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनालीछीना की क्षेत्र पंचायत की बैठक में पूर्व में हुई बैठक में उठे मामलों का समाधान न होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। ब्लाक प्रमुख ने भी इस मुद्दे पर अधिकारियों को लताड़ लगाई। प्रधानों ने जिला योजना में ग्राम पंचायत के प्रस्तावों को शामिल न करने पर सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी।  
ब्लाक प्रमुख प्रशांत भंडारी की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने पूर्व की बैठकों में उठे मामलों का समाधान न होने को सदन की उपेक्षा बताया। ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह पोखरिया ने कहा बगना-शक्तिपुर पेयजल योजना में काम पूरा होने के बाद भी पानी नहीं चल रहा है। पिछली बैठक में भी इस योजना के जांच के आदेश क्षेत्र प्रमुख ने दिए थे लेकिन प्रशासन ने योजना की जांच नहीं कराई।
विज्ञापन

क्षेत्र प्रमुख ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सदन और सदस्यों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने योजना की जांच और कार्रवाई कर रिपोर्ट सदन को प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इस पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक नरेश कुमार ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि सदन में उठे मामलों पर संबंधित विभाग से कार्यवाही कराकर अगली बैठक में सदस्यों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेद सिंह ने कूटा, जमतड़ी में बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया। कई स्थानों में झूलते तारों का मामला भी उठा। पीपली मोटर मार्ग में स्क्रबर क्षतिग्रस्त होने, सड़कों का मुआवजा न मिलने के मामले उठे। मौजूद लोनिवि के जेई से जानकारी चाही गई तो वह उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी, जिससे सदस्य भड़क उठे। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि लोनिवि के अधिकारियों की एक सप्ताह के भीतर बैठक बुलाकर सड़क संबंधी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। बीईओ हरक राम कोहली ने कहा पुराने स्कूल भवनों की मरम्मत होगी। वहां पर ज्येष्ठ उप प्रमुख उमाशंकर, कनिष्ठ उप प्रमुख जगदीश कुमार आदि सदस्य मौजूद थे। संचालन बीडीओ भीम राम आर्य ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें