फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में जाम की समस्या गंभीर

Tue, 18 Apr 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग नगर में रात के समय लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन सीजन शुरू होते ही नगर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। अब तो ऐसी नौबत आ रही है कि रात में भी मुख्य सड़कों पर जाम लग रहा है। बेड़ीनाग के आसपास चौकोड़ी, धरमघर, पातालभुवनेश्वर, गंगोलीहाट प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। इन स्थानों पर घूमने आने वाले पर्यटक बेड़ीनाग जरूर पहुंचते हैं। नगर क्षेत्र में बड़े वाहनों की आवाजाही होने और सड़क के दोनों ओर टैक्सियों को खड़ा करने से जाम की समस्या ज्यादा गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस की हर मीटिंग में यातायात समस्या का मुद्दा प्रमुख रहता है। पुलिस ने कई बार यातायात नियंत्रण के लिए कार्ययोजना तैयार की, लेकिन उस पर अमल नहीं हो पाया। पिछले दिनों खुद एसपी अजय जोशी और सीओ शेखर सुयाल ने यहां नागरिकों की बैठक में यातायात सुधार पर चर्चा की थी और लोगों से सहयोग की अपील की। इधर, समाजसेवी प्रकाश बोरा का कहना है कि जब तक त्रिपुरादेवी बाईपास का संचालन नहीं होता, नगर में जाम की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि त्रिपुरादेवी बाईपास का निर्माण जाम की समस्या से मुक्ति के लिए ही किया गया था, लेकिन यह रोड अधूरी छोड़ दी गई है। उन्होंने मांग की कि शीघ्र बाईपास रोड को चालू किया जाए। 

जिला मुख्यालय में भी जाम का संकट
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नगर की हर रोड पर जाम लगना आम बात हो गई है। नगर में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन समाधान की दिशा में बहुत धीमी प्रगति है। बहुमंजिला पार्किंग निर्माण और जिला अस्पताल के पास की पार्किंग का निर्माण कब तक पूरा होगा, कहा नहीं जा सकता। जाम से पैदल चलने वाले भी परेशान रहते हैं। जाम से मुक्ति के लिए सभी चौराहों पर हालांकि ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें