डीडीहाट जिले की मांग को लेकर डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति का एक शिष्टमंडल देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से मिला। डीडीहाट जिले का गठन करने और डीडीहाट में स्टेडियम का निर्माण करने की मांग को लेकर शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश लाल शाह ने बताया कि डीडीहाट जिले की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सकारात्मक संदेश दिया है। अध्यक्ष ने कहा कि डीडीहाट जिले की मांग 1972 से डीडीहाट की जनता उठा रही है और स्वयं कई बार डीडीहाट जिले को लेकर हुए आंदोलनों में वर्तमान मुख्यमंत्री ने अपना समर्थन भी दिया था।
देहरादून गए शिष्टमंडल ने बताया कि डीडीहाट जिले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शीघ्र ही उत्तराखंड में नए जिलों के गठन की तैयारी कर रहे हैं। वहीं डीडीहाट में स्टेडियम को स्वीकृति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डीडीहाट अब विकास से दूर नहीं रहेगा। शिष्टमंडल में क्षेत्र पंचायत सदस्य मूनाकोट मनोज पांडे, हरीश जोशी, दान सिंह कन्याल आदि थे।