फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दिल्ली से लौट रही बस का चढ़ाई में फटा प्रेशर पाइप, यात्री परेशान

Thu, 16 Oct 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़कों पर दौड़ रहीं रोडवेज की पुरानी, खटारा बसें यात्रियों की मुश्किल बढ़ा रही हैं। अब नई बस भी खराब होने से रास्तों पर खड़ी होकर यात्रियों को धोखा देने लगी हैं। दिल्ली से यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ लौट रही बस जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर घाट के पास खड़ी हो गई। प्रेशर पाइप फट गया और बस के पहिये जाम हो गए। बमुश्किल डेढ़ घंटे बाद दूसरी बस भेजकर यात्रियों को जिला मुख्यालय लाया गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो को बीते वर्ष 21 नई बसें मिलीं जिनका दिल्ली रूट पर संचालन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली से 34 यात्रियों को लेकर नई बस यूके 07 पीए 4287 घाट के पास पहुंची। चढ़ाई में अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया और यह आगे नहीं बढ़ सकी।
चालक और परिचालक ने प्रेशर पाइप ठीक करने का जुगाड़ शुरू किया लेकिन सफलता नहीं मिली। यात्री बस की खराबी दूर होने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें भी निराश होना पड़ा। सूचना पर डिपो प्रबंधन ने दूसरी बस भेजी। डेढ़ घंटे इंतजार के बाद यात्री दूसरी बस से जिला मुख्यालय रवाना हुए। पुरानी, खटारा बसें तो आए दिन यात्रियों को धोखा दे रही हैं। अब नई बसों में भी खराबी आने से यात्रियों के साथ डिपो परेशान है।
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स न मिलने से पांच बसें वर्कशॉप में खड़ीं
पिथौरागढ़ के डिपो के बेड़े में शामिल 68 में 47 बस पुरानी हैं। आए दिन इनमें खराबी आने से इनका संचालन प्रभावित हो रहा है। इनकी खराबी को दूर करने के लिए डिपो को स्पेयर पार्ट्स भी नहीं मिल रहे हैं। दो सप्ताह से खराबी के चलते पांच बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं इन्हें ठीक करने के लिए स्पेयर पार्ट्स का इंतजार है। खराबी के चलते सड़कों पर दिवाली पर्व पर बसों की कमी होने से यात्री परेशान हैं।

कोट -
दिल्ली रूट पर संचालित बस का प्रेशर पाइप फट गया था। दूसरी बस से यात्रियों को जिला मुख्यालय लाया गया। खराबी दूर करने के बाद बस भी वापस पहुंच गई है। खराब बसों को ठीक किया जा रहा है। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें