फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्कोट में विद्युत सप्लाई रही बंद

Tue, 24 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विद्युत सप्लाई रही बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप हो जाने से गर्खा, भागीचौरा, डांगती, सिलौनी, तल्लाबगड़, हिमकोट, देवल क्षेत्र की सत्तर हजार की आबादी प्रभावित रही। सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े छह घंटे तक विद्युत सप्लाई भंग होने से लोग बेहद परेशान रहे। बिजली के इंतजार में लोगों के आवश्यकीय काम नहीं हो पाए।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित रही। 12 बजे जब विद्युत सप्लाई सुचारु हुई तब लोगों ने चैन की सांस ली। लोगों का कहना है कि अस्कोट में विद्युत सप्लाई हमेशा ही प्रभावित रहती है। ऊर्जा निगम के जेई कुंदन राम ने बताया कि बंदरलीमा के पास फाल्ट आ गया था जिसे अब ठीक कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें