फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 21 मई को होगा खिलाड़ियोंं का दमखम टेस्ट

Fri, 15 May 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देहरादून, पिथौरागढ़ और लोहाघाट स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए 21 मई से ट्रायल होंगे। प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में दमखम दिखाना होगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और फुटबाल जबकि देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबाल, जूडो, हॉकी, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक, तैराकी, निशानेबाजी, आईस खेलों के लिए प्रवेश होने हैं।
वहीं महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन खेलों में प्रवेश दिया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि प्रवेश के लिए ट्रायल 21 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में होंगे।
विज्ञापन

इसमें पिथौरागढ़ जिले के खिलाड़ी शामिल होंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जुलाई, 2013 से एक जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए।
प्रवेश के लिए संबंधित के पास उत्तराखंड का मूल निवास, स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है। खिलाड़ियों को जन्म तिथि प्रमाण एवं, कक्षा पांच का उत्तीर्ण अंकपत्र, आधार कार्ड, यू डाइस प्रमाण पत्र व अपार आईडी आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें