फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खिलाड़ियों ने प्रदर्शन कर उठाई लाडली को न्याय दिलाने की मांग

Wed, 17 Sep 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाई गंगोली में आयोजित कैंडल मार्च में शामिल क्षेत्रवासी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लाडली से दरिंदगी करने वाले दोषी को बरी करने पर लोगों में आक्रोश है। खिलाड़ी भी दोषी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंंचे खिलाड़ियों ने सरकार से लाडली को न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार को रिव्यू पिटीशन दायर करनी होगी। ऐसा नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के काठगोदाम में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी गई। तब उच्च न्यायालय ने दोषी को फांसी की सजा देकर सराहनीय कदम उठाया। सर्वोच्च न्यायालय से दोषी बरी हो गया। लाडली के साथ दरिंदगी करने वाले का बरी होना सरकार की कार्यशैली के साथ ही न्याय व्यवस्था पर सवाल है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे फैसले होते रहेंगे तो प्रदेश और देश में इस तरह की दरिंदगी से पीड़ित महिलाओं और बेटियों को न्याय मिलना मुश्किल हो जाएगा। वे हमेशा ही इस तरह की दरिंदगी का शिकार होती रहेंगी।
कहा कि सरकार न्यायालय में इस मामले की ठोस पैरवी नहीं कर सकी इससे लाडली को न्याय नहीं मिल सका है। सरकार को जल्द ही रिव्यू पिटीशन दायर कर न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। चेतावनी देते हुए कहा यदि लाडली को न्याय नहीं मिला तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कई खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन

गणाई गंगोली और अस्कोट में निकाला गया कैंडल मार्च

गणाई गंगोली/अस्कोट (पिथौरागढ़)। लाडली के हत्यारे को फांसी देने और परिजनों के साथ न्याय किए जाने की मांग के लिए जनपद के लोग लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। बुधवार शाम को गणाई गंगोली बाजार में कैंडल मार्च निकालकर हत्यारे काे फांसी दो के नारे लगाए गए। अस्कोट में भी मासूम को न्याय दिलाने और दोषी को फांसी देने के लिए पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। ग्रामीण एकता मंच के आह्वान पर इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और विरोध दर्ज किया।
एसबीआई गणाई गंगोली से दो किलोमीटर लंबे बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, पूनम बोरा, बलबीर सिंह बोरा, चंदन बाणी, भगवत शरण वर्मा, दीनदयाल उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय, प्रकाश पाण्डेय, बबली डोबाल, कृष्णा बोरा, देवेंद्र मेहता, भगवान सिंह, हेमंत उपाध्याय, राजकमल मेहता, संतोष उपाध्याय, मनोज कुमार, राजेश बोरा, शंभू सिद्धार्थ पांडेय समेत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें