फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बड़ियाठ से जानलेवा हमला करने वाला हल्द्वानी से गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीते 25 अगस्त को थल में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोपी बलवंत सिंह को पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, रसैपाटा के कुसैल गांव के बालम सिंह ने पुलिस में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके गांव के बलवंत सिंह ने उन पर बड़ियाठ से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। हमले में बचाव के दौरान पीड़ित का हाथ भी कट गया था। आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग गया था। पुलिस ने बलवंत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि टीम ने आरोपी को हल्द्वानी से पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें