फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: होटलों में घरेलू सिलिंडरों का उपयोग, नौ जब्त

Sun, 04 Oct 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तहसीलदार वतन गुप्ता के नेतृत्व में पूर्ति विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने नगर होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटलों में व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे नौ घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर कई दुकानदारों का चालान किया गया। मौके पर 10 दुकानदारों के ट्रेड लाइसेंस बनाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए छह अक्तूबर को रामलीला मैदान में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। टीम में पूर्ति निरीक्षक आशीष गुरुरानी, अधिशासी अधिकारी सूरज प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें