फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Oct 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगापानी/मुनस्यारी
विज्ञापन
झूलापुल की मांग को लेकर प्रदर्शन करते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरी में तत्काल झूलापुल बनाने की मांग को लेकर घरूड़ी, मनकोट, भल्या के स्कूली बच्चों ने 13 किलोमीटर दूर बंगापानी तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन गांवों के बच्चे तीन साल से गरारी से गोरी नदी को पार कर स्कूल आते-जाते हैं। कई बार गरारी से बच्चों के बैग नदी में गिर गए और अक्सर हादसे का डर लगा रहता है।
विज्ञापन


भाजपा नेता जगत मर्तोलिया, भाजपा मंडल महामंत्री उत्तम गोस्वामी और महेंद्र सिंह वर्ती के नेतृत्व में पहुंचे बच्चों ने बताया कि गरारी से नदी पार करने में बहुत डर लगता है। भाजपा नेता मर्तोलिया ने कहा कि सरकार 2013 की आपदा राहत के नाम पर इस इलाके में 60 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है, लेकिन अब तक एक अदद झूलापुल का निर्माण नहीं हो पाया है।

स्कूली बच्चों को लुम्ती हाईस्कूल तक आने-जाने में रोज गरारी की मदद लेनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भल्या निवासी खड़क सिंह की गरारी से गिरकर मौत हो गई थी। तब से बच्चों के मन में ज्यादा भय बैठ गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अव्यवस्थाओं के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने एलान किया कि झूलापुल निर्माण के मुद्दे पर अब आंदोलन तेज किया जाएगा। इस बारे में गांवों में संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें