मड़मानले में कनालीछीना गैस एजेंसी के वाहन को वापस लौटाने पहुंचे क्षेत्र के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। कनालीछीना गैस एजेंसी से संबद्ध करने से आक्रोशित मड़मानले के उपभोक्ताओं ने रसोई गैस का वाहन लौटा दिया। उन्होंने कहा कि बगैर उनकी मर्जी से उन्हें पिथौरागढ़ से हटाकर कनालीछीना गैस एजेंसी से संबद्ध कर दिया गया है, ऐसे में वे सिलिंडर रिफिल नहीं करेंगे।
मड़मानले के गैस उपभोक्ता लंबे समय से उन्हें कनालीछीना गैस एजेंसी से हटाकर पूर्व की तरह पिथौरागढ़ गैस एजेंसी से संबद्ध करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने प्रशासन और केएमवीएन के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को कनालीछीना गैस सर्विस का वाहन सिलिंडर रिफिल करने मड़मानले पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने उसे लौटा दिया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें फिर से पिथौरागढ़ गैस एजेंसी से संबद्ध नहीं किया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। संवाद