बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। वन क्षेत्राधिकारी चंद्र मेहरा के नेतृत्व में कर्मियों ने नौतस, जाड़ापानी, राय गड़श्यारी, चौड़मन्या, राइआगर, चौकोड़ी आदि स्थानों पर वनाग्नि के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कर्मियों ने लोगों से वनाग्नि को रोकने के लिए विभाग का सहयोग करने की अपील की।
वन क्षेत्राधिकारी मेहरा ने कहा कि वनाग्नि से जंगलों को नुकसान पहुंच रहा है। इसके भविष्य में गंभीर परिणाम सामने आएंगे। आम तौर पर लोग खुद जंगलों में आग लगा रहे हैं। ऐसे लोगों की सूचना वन विभाग को देनी होगी ताकि इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। टीम में राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, कमल जोशी सहित अन्य वन कर्मी शामिल रहे। संवाद