फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पार्षदों ने मुखर की स्थायी एसडीएम और नगर आयुक्त की तैनाती की मांग

Mon, 26 May 2025 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ सदर में स्थायी एसडीएम और नगर निगम में नगर आयुक्त की तैनाती की मांग के लिए पार्षद मुखर हो गए हैं। पार्षदों ने इस संबंध में डीएम से मुलाकात कर सीएम को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। पार्षदों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि पिथौरागढ़ सदर में लंबे समय से स्थायी एसडीएम नहीं है। नगर निगम में आयुक्त का पद भी खाली है। इससे जनता के जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। विभिन्न कार्यों के लिए दूरदराज से बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने जनसमस्याओं को देखते हुए शीघ्र स्थायी एसडीएम और नगर आयुक्त की तैनाती करने की मांग की है। डीएम से मिलने वालों में त्रिलोक सिंह महर, कमलेश जोशी, विजेंद्र सिंह, राहुल लुंठी, नीरज, रवि मेहता, सौरभ भंडारी, कमलेश चंद, कार्तिक खर्कवाल, कपिल मेहता, ममता सौन आदि पार्षद शामिल रहे।
विज्ञापन


जून प्रथम सप्ताह में मेयर और पार्षदों के साथ बैठक करेंगे डीएम
डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा है कि पार्षदों की ओर से जो मुद्दे उठाए गए हैं उन पर बातचीत के लिए जून प्रथम सप्ताह में पार्षद और मेयर के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। पार्षदों के जो भी मुद्दे हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। वर्तमान में निगम आयुक्त का कार्यभार सीडीओ देख रहे हैं। अवकाश से लौटते ही मुख्य विकास अधिकारी नियमित रूप से नगर निगम में भी बैठेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें