फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को दस किलोमीटर डोली में लाए

Tue, 02 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी
विज्ञापन
मदकोट के निरतोली गांव से बीमार को इस तरह ला रहे डोली में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदकोट से बोना जाने वाली सड़क एक माह से बंद है। इस सड़क को खोलने के लिए लोग बार-बार आग्रह करते रहे, लेकिन उनकी मांग पर कोई गौर नहीं किया गया। सोमवार रात इसी रोड के किनारे पड़ने वाले निरतोली गांव में एक महिला को लकवा पड़ गया। गंभीर हालत में पहुंच चुकी महिला को अस्पताल तक लाने के लिए गांव के लोगों को दस किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। डोली में बेहोशी की हालत में पड़ी महिला को खतरनाक रास्तों से लाने में लोगों को जोखिम उठाना पड़ा।
विज्ञापन


बताया गया कि निरतोली गांव की मालती देवी पत्नी भवान सिंह को सोमवार रात लकवा मार गया था। दर्द से कराहती मालती को तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी था, लेकिन गांव के लोगों के सामने पैदल चलने की समस्या खड़ी हो गई। एक माह से रोड बंद थी और पैदल रास्ते हाल की बारिश से बह गए थे। निरतोली के प्रधान जय सिंह ने बताया कि बंद सड़क को खोलने के लिए कई बार अधिकारियों से आग्रह किया गया, लेकिन किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। यह सड़क पीएमजीएसवाई के अधीन है।

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। ग्राम प्रधान ने कहा कि यदि सड़क खुली होती तो मरीज को घर के पास से ही वाहन में बैठाया जाता और समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता। मालती को लोग करीब तीन घंटे का पैदल सफर तय कर मदकोट अस्पताल लाए। वहां से उसे हल्द्वानी ले जाया गया है। 
विज्ञापन


निरतोली में 20 दिन से बिजली नहीं
मदकोट। निरतोली गांव में 20 दिन से बिजली सप्लाई ठप है। मदकोट से निरतोली को जोड़ने वाली बिजली की लाइन टूटने से यह समस्या पैदा हुई है। प्रधान जय सिंह ने बताया कि सूचना देने पर भी विद्युत विभाग के किसी अधिकारी एवं कर्मचारी ने लाइन जोड़ने का काम नहीं किया है। क्षेत्र के लोग भारी संकट में जीवनयापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें