फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलढुकरी से जाखनी जाने वाला रास्ता टूटा

Sat, 06 Aug 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में तिलढुकरी से जाखनी जाने वाले टूटे पैदल रास्ते से निकलती छात्राएं - फोटो : विपिन गुप्ता
विज्ञापन
नगर के तिलढुकरी मोहल्ले से जाखनी को जाने के लिए बना पैदल रास्ता टूट गया है। इससे दो हजार की आबादी के साथ-साथ इस रास्ते से स्कूल को जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस खराब रास्ते में यदि किसी का पांव फिसला तो वह सीधे खाई में जा गिरेगा। स्थानीय लोगों ने रास्ते की मरम्मत के लिए नगरपालिका के अधिकारियों से बात की, लेकिन पालिका के अधिकारियों का कहना है कि धन की कमी के कारण तत्काल मरम्मत का काम नहीं हो सकता।
विज्ञापन


तिलढुकरी से जाखनी जाने वाले इस रास्ते के किनारे स्थित चंद्रमोहन पांडे के मकान को भी खतरा हो गया है। रास्ते में नाले के ऊपर बिछाए गए पटाल टूटने से नाले का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। पांडे ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी को पत्र देकर टूटे रास्ते की मरम्मत की मांग की। ईओ का कहना है कि पालिका के पास मरम्मत के लिए धनराशि नहीं है। धनराशि मिलते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस रास्ते से विवेकानंद विद्या मंदिर, दयासागर स्कूल, मिशन इंटर कॉलेज जाने वाले बच्चे भी आते-जाते हैं। बच्चों को टूटे रास्ते से जाने में भारी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें