फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता और एसआई बनने को दिए पेपर

Sun, 05 Apr 2015 04:58 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ में लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता और पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। प्रवक्ता परीक्षा में 246 तो एसआई परीक्षा में 129 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।  चंपावत में 1104 अभ्यर्थियों में से 1008 ने परीक्षा दी। 96 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

प्रवक्ता पद के लिए मिशन इंटर कालेज, जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी, एसडीएस जीआईसी, जीआईसी पिथौरागढ़, जीजीआईसी ऐंचोली, विवेकानंद इंटर कॉलेज, न्यू बियरशीबा पीब्लिकस्कूल, एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। 150 अंकों के प्रश्नपत्र में समसामयिक घटना, इतिहास, भूगोल, शिक्षण अभिरुचि, जनरल स्टडी, हिंदी और उत्तराखंड से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा के नोडल अधिकारी गंगोलीहाट के एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कुल 2720 अभ्यर्थियों में से 246 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निगरानी के लिए लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि मुकेश दत्त रतूड़ी यहां मौजूद थे।
पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा जीजीआईसी पिथौरागढ़, एलडब्यूएस भाटकोट और डिग्री कॉलेज पिथौरागढ़ में सुबह 10 से 1 बजे तक हुई। कुल 300 अंकों के प्रश्नपत्र में समसामयिक घटना, इतिहास, भूगोल, सामान्यज्ञान के साथ ही राज्य से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। यहां कुल 1527 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय की देखरेख में कराई गई। वहीं से टीम परीक्षा संपन्न कराने को यहां पहुंची थी। परीक्षा संयोजक नरेंद्र सिंह जादोन ने बताया कि 129 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

चंपावत में प्रवक्ता पद की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) केसी शाक्य ने बताया कि 1104 अभ्यर्थियों में से 1008 ने परीक्षा दी। 96 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। जीआईसी केंद्र में 256 में से 240, जीजीआईसी में 350 में से 328, यूनिवर्सल इंटर कालेज में 300 से 270 और विवेकानंद विद्या मंदिर में 204 अभ्यर्थियों में से 170 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें