फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया को लेकर कांग्रेसी मुखर

Sun, 21 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
विज्ञापन
सलिया पुलिया निर्माण की जांच को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुर्खियों में बनी 8.60 लाख की जिला पंचायत की पुलिया को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस के लोग भी मुखर हो गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पुलिया घपलेबाजी में लिप्त लोगों को दंडित नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बोरा के नेतृत्व में वन विभाग के गेस्टहाउस परिसर में एकत्र लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। बोरा ने कहा कि सलिया में बनी पुलिया भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण बनी हुई है। पुलिया चयनित स्थान से हटकर बनाई गई है। 8.60 लाख रुपये का भुगतान हुआ है, लेकिन स्थल पर दो लाख का भी काम नहीं हुआ है। 8 मीटर लंबी पुलिया में सेंटर बीम तक नहीं बनाया गया है। चौड़ाई मात्र तीन फीट है। कहा कि पुलिया घपलेबाजी से सरकार पर भी अंगुली उठ रही है।

कहा कि मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिया की जांच की बात कही है। जल्द से जल्द तकनीकी टीम से पुलिया की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। सरकारी धन की वसूली होनी चाहिए। ऐसा नहीं होता है तो जिला पंचायत के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महेश डसीला, देवेंद्र डसीला, आनंद सिंह बोरा, कैलाश कोठारी, फकीर सिंह बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें