फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी किया इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार

Sat, 28 Nov 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर जिले में कार्यरत सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स दूसरे दिन भी 18 सूत्रीय मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर रहे। इंजीनियरों ने मांग पूरी न होने पर एक दिसंबर से प्रदेश व्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष पीसी जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव संजय वर्मा, प्रदीप नेगी, एमपीएस डोबाल, दिनेश जोशी, कमल कांत जोशी, अमरनाथ जुकरिया, भवान बोरा, बीसी उपाध्याय, हरीश बथ्याल, योगेश रिखाड़ी, दिनेश गिरिराज, हरीश कनवाल आदि थे। डीडीहाट में भी सभी विभागों के इंजीनियर्स ने लोनिवि विश्रामगृह में दूसरे दिन जमकर प्रदर्शन किया। लोनिवि डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष नाजिम हुसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शाखा सचिव राजेश पैंतोला, विजय सिह बिष्ट, ब्रजेंद्र सिह ठाकुर, शंकर सिंह जड़ौत, विनीत सैनी, गणेश दत्त जोशी, केके कांडपाल, पीके तिवारी, एलपी जोशी, मनमोहन दुग्ताल, नरेंद्र कुमार, त्रिवेंद्र जोशी, महेश रौतेला आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें