पिथौरागढ़ के जिला निर्वाचन कार्यालय में काम में व्यस्त कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन कार्यालय में नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का काम तेज हो गया है। 18 वर्ष पूरे करने वाले हर मतदाता का नाम सूची में दर्ज किया जाएगा और दस जनवरी को फाइनल सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। निर्वाचन कार्यालय को उम्मीद है कि इस बार नए मतदाताओं की संख्या बढ़ेगी और पहली बार वोट देने वाले मतदाता काफी संख्या में होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा के निर्देश पर निर्वाचन कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष और डाटा फीडिंग कक्ष में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अब हर वोटर को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र दिया जा रहा है। यह प्रक्रिया पिछले चुनाव से ही शुरू कर दी गई थी। सारा डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है। अब राज्य निर्वाचन आयोग और केंद्रीय निर्वाचन आयोग से लगातार निर्देश मिल रहे हैं।
इन निर्देशों के आधार पर ही चुनाव की तैयारी की जा रही है। जिला स्तर के सभी अधिकारी निर्वाचन कार्यालय में बैठ रहे हैं। वह सारी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर ने कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की और चुनाव आयोग से मिल रहे निर्देशों के बारे में पता किया।
पिथौरागढ़ की चारों सीटों में मतदाताओं की वर्तमान संख्या
सीट का नाम पुरुष महिला कुल
धारचूला 41244 41928 83172
डीडीहाट 38175 40915 79090
पिथौरागढ़ 49190 50758 99948
गंगोलीहाट 49950 47251 97201