फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ अपना घर है, हर साल आता हूं घूमने

Tue, 10 May 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मसान फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने वाले फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा चार दिन के प्रवास पर डीडीहाट पहुंच गए हैं। उनका मुनस्यारी भ्रमण का कार्यक्रम है। डीडीहाट निवासी महेश पंत श्री मिश्रा के ससुर हैं। मिश्रा हर साल डीडीहाट घूमने आते हैं। संजय मिश्रा ने कहा कि पहाड़ अपना घर है। यहां बार-बार आने का मन करता है, लेकिन व्यस्तता के कारण समय नहीं मिल पाता। पहाड़ पर किसी फिल्म की शूटिंग के इरादे को वह टाल गए। उन्होंने कहा कि घर पर घर जैसी ही बातें होनी चाहिए, यदि प्रोफेशनल बात होने लगे तो घर जैसा आनंद नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


श्री मिश्रा ने बताया कि हाल ही में उनकी बागी फिल्म रिलीज हुई। यह फिल्म सुपरहिट रही। मसान को वह बेहतरीन मूवी में एक बताते हैं। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर इतनी फिल्मों में काम कर दिया कि उनका नाम गिना पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की अपनी खासियतें हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।

वह चाहते हैं कि पहाड़ के पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जाए। पिछले दिनों पहाड़ के जंगलों में लगी आग से वह काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि हमारा तंत्र अब तक जंगलों की आग को नियंत्रित करने वाली तकनीक को विकसित नहीं कर पाया है। यह गंभीर चिंता का विषय है। संजय मिश्रा ने मंगलवार को डीडीहाट का भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें