फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हादसे में मृत लोगों का गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

Thu, 21 Dec 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सड़क हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पलेटा के पास हुई सड़क दुर्घटना के मृतकों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सतगढ़ निवासी पिता-पुत्र हरीश कापड़ी और शुभम कापड़ी का रामगंगा घाट पर जबकि रोहित बोनाल का चंद्रभागा स्थित शवदाह स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को पिथौरागढ़-धारचूला एनएच में पलेटा के समीप गहरी खाई में गिरने से कार सवार सतगढ़ निवासी हरीश कापड़ी, उनके पुत्र एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शुभम कापड़ी और बजेटी निवासी एनएसयूआई प्रदेश सचिव रोहित बोनाल की मौत हो गई थी। इस हादसे पर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
बृहस्पतिवार को तीनों मृतकों को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। विधायक मयूख महर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने कहा कि ऊर्जावान और संघर्षशील साथियों का इस तरह से अल्प आयु में निधन होना बड़ी हानि है।
विज्ञापन

शोकसभा में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक पंवार, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरज बेरी, जिला महासचिव शुभम भट्ट, जिला सचिव वैभव वर्मा, विधानसभा महासचिव संजय कुमार, सोशल मीडिया संयोजक गणेश दानू, बाब कन्याल, नरेंद्र सौन, रोहित मेहरा, बद्री सामंत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें