फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बगरतोली के दुर्गा मंदिर में 22 से शुरू होगी जात

Fri, 20 Nov 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट के बगरतोली स्थित दुर्गा मंदिर में 22 नवंबर से दो दिवसीय जात शुरू होगी। इसका समापन 23 नवंबर को होगा। यह जात पड़ोसी देश नेपाल के बनलेक दुर्गा माता मंदिर से जुड़ी है। इसमें भारत और नेपाल के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु शामिल होने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बगरतोली, गैना, भंडाखोली, किल्ल, गडार, बड़ालू, बिस्खोली, गौरीहाट और मूनाकोट के श्रद्धालुओं के साथ ही नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग जात में शामिल होते हैं। बगरतोली निवासी लक्ष्मण चंद देउपा ने बताया कि जात के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें