फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का मुद्दा विस सत्र में उठाएंगे विधायक महर

Fri, 30 Oct 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मयूख महर ने अब विधानसभा सत्र के बाद धरने पर बैठने का एलान किया है। इससे पहले विधायक ने एक नवंबर से धरने पर बैठने की घोषणा की थी। कहा है कि शराब की अवैध बिक्री का मामला दो नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने आबकारी विभाग और पुलिस पर आरोप लगाया कि वह शराब की अवैध बिक्री रोकने में विफल रही है।
विज्ञापन


 विधायक महर को पिछले दिनों नगर के कई स्थानों पर लोगों ने शराब की अवैध बिक्री होने और इससे शांति भंग होने की जानकारी दी थी। इस पर विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस शराब का अवैध कारोबार करने वालों को पहले सूचना देकर सतर्क कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि शराब की अवैध बिक्री पुलिस के प्रोत्साहन से ही हो रही है। कहा कि एक-एक बोतल शराब पकड़कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है।  शराब के खिलाफ चलाए गए अब तक के अभियान को विधायक ने फिजूल करार दिया है। विधायक से इस रुख से पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें