फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में प्रचंड गर्मी का असर

Sun, 12 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गर्मी के दौरान छाता ओढ़कर निकलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में पिछले तीन दिनों से गर्मी का असर एक बार फिर अचानक बढ़ गया है। जिला मुख्यालय में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार सुबह हल्के स्तर के बादल छाने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और तापमान 30 डिग्री पहुंचा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी अचानक बढ़कर 19 डिग्री पहुंचा। यह पिछले दो दिनों में दो डिग्री बढ़ा है। सुबह से ही तेज गर्मी के कारण दिन असहज हो रहा है। घाटी वाले इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। थल, मुवानी, घाट, झूलाघाट, जौलजीबी में दिन का तापमान 34 डिग्री तक जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ने से स्थानीय स्तर पर बादल सक्रिय होंगे और कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे में बौछारें गिर सकती हैं। गर्मी बढ़ने से हालांकि जंगलों की आग का अब कोई खतरा नहीं है, क्योंकि जंगलों में हरी घास पर्याप्त मात्रा में उग आई है। वन विभाग का फायर सीजन 15 जून तक रहता है। कभी कभार मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति में इसे आगे बढ़ाया जाता है, लेकिन इस बार चार मई से रुक-रुक कर हो रही अच्छी बारिश से यह समस्या आने वाली नहीं है। वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि जंगलों में आग का खतरा अब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें