फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खतरा बना जंगली मधुमक्खियों का छत्ता हटाया

Sat, 26 Jul 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। गेठीगाड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर आखिरकार जंगली मधुमक्खियों का छत्ता हटा दिया गया है। इससे ग्रामीणों और विद्यार्थियों को राहत मिली है। मधुमक्खियों ने पांच ग्रामीणों को घायल किया था। इसके बाद हरकत में आए वन विभाग ने जंगली मधुमक्खियों के छत्ते को हटाया।
विज्ञापन

गेठीगाड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर पीपल के पेड़ में जंगली मधुमक्खियों का छत्ता था। बीते दिनों मधुमक्खियों ने पांच ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक ग्रामीण को जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा। ग्रामीणों और विद्यार्थियों का इस रास्ते पर आवाजाही करना मुश्किल हो गया था। इस विद्यालय में पंचायत चुनाव के लिए बूथ भी बनाया गया है।
पंचायत चुनाव को देखते हुए वन विभाग ने गेठीगाड़ा पहुंचकर जंगली मधुमक्खियों के छत्ते को हटाया। वन बीट अधिकारी मनोज पिल्खवाल ने बताया कि गिरीश जोशी, महेंद्र कार्की, गणेश चिराल, प्रकाश जोशी और निरंजन कन्याल के मिलकर जंगली मधुमक्खियों के छत्ते का निस्तारण कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें