फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बर्फबारी के बाद चांदी सी चमकने लगीं उच्च हिमालयी चोटियां

Sat, 24 Jan 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। वसंती पंचमी पर्व पर हुए सीजन के पहले हिमपात से हिमालय की चोटियां चांदी की तरह सफेद चमकने लगी हैं। उच्च हिमालय से बादल हटने और मौसम सुहावना होने से बर्फ से लकदक चोटियां दिखाई देने लगी हैं।
जिला मुख्यालय समेत चंडाक, सौड़लेख, थलकेदार आदि जगहों पर बीते शुक्रवार को काफी हिमपात हुआ। शनिवार को मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बाद नगर की नजदीकी चोटियों से बर्फ पिघल गई। जिले की ऊंची चोटियां पंचाचूली, ओम पर्वत, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार, आदि कैलाश और पंचाचूली में खूब बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी से लोगों को काफी समय से छाई शुष्क ठंड से भी राहत मिली है।
विज्ञापन


गुंजी में सामुदायिक भवन और होटल को पहुंचा नुकसान
धारचूला। गुंजी में शुक्रवार की शाम तेज बर्फीली हवाओं और बर्फबारी से रं कल्याण संस्था के सामुदायिक भवन और मनीला में एक होटल को नुकसान पहुंचा है। गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि सामुदायिक भवन की टिन उड़ गई हैं। मनीला में सुखेंद्र सिंह गुंज्याल के होटल को भी नुकसान पहुंचा है। आईटीबीपी के जवान टिनशेड को ठीक करने में जुटे हैं। एसएसबी के कालापानी और गुंजी पोस्ट में सोलर प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। बीआरओ के कैंटीन की टिन की छत भी उड़ी है। सरपंच लक्ष्मी ने इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी है। तहसीलदार दमन शेखर राणा ने बताया कि दो-तीन दिन में गुंजी पहुंच करनुकसान का जायजा लिया जाएगा। सोबला-ढाकर सड़क सेला और नागलिंग के बीच बर्फ आने से बंद है। 67 आरसीसी के मजदूर जेसीबी मशीन से बर्फ हटाने में जुटे हैं। सड़क खुलने में एक-दो दिन का समय लग सकता है। संवाद

दोपहर बाद रवाना हुई रोडवेज बस, यात्री रहे परेशान
धरमघर। क्षेत्र में हुई करीब पांच इंच बर्फबारी से कोटमन्या एवं रीमा रोड सुबह बंद रही। धरमघर-पिथौरागढ़-दिल्ली और धरमघर-बागेश्वर-दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस भी समय पर नहीं रवाना नहीं हो पाई। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम खुलने से बसें रवाना हुईं। बर्फबारी के कारण सड़कों पर कई पेड़ भी गिर गए जिन्हें बाद में हटाया गया। बच्चों ने बर्फबारी का खूब आनंद उठाया। संवाद
विज्ञापन


प्रकति के उपहार से प्रफुल्लित नजर आए लोग
बेड़ीनाग। शुक्रवार आधी रात तक हिमपात होने से नगर सहित चौकोड़ी, झलतोला और आसपास की पहाड़ियां पूरी तरह बर्फ की चादर से ढक गईं। प्रकृति के इस उपहार से लोग प्रफुल्लित नजर आए। लोगों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। पर्यटक स्थल चौकोड़ी में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों की चहल-पहल रही। बर्फबारी के बीच बीती रात बिजली गुल होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें