फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मौसम खुला तो हेलिकॉप्टर ने भरी उड़ान, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Tue, 01 Sep 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में सोमवार को मौसम साफ होने के बाद हेलिकॉप्टर ने दोनों शिफ्टों में उड़ान भरी, इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। जबकि पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब होने के चलते हेलिकॉप्टर सेवा बंद चल रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह और दोपहर में हेलिकॉप्टर दोनों शिफ्टों में यात्रियों को लेकर पहुंचा। हेली सेवा संचालन नहीं होने से यात्रियों को टैक्सी वाहन से सफर करना पड़ रहा था। कई लोग चंपावत का सफर हेलिकॉप्टर से करते हैं। कई बार उन्हें जरूरी काम से जाना पड़ता है। ऐसे में तुरंत ही बुकिंग कर वह समय पर हल्द्वानी पहुंच जाते हैं हालांकि सुबह कोहरा छाने के चलते हेलिकॉप्टर आने की उम्मीद नहीं थी लेकिन इसके बाद भी हेली आया। पिछले एक सप्ताह में मौसम खराब होने के चलते हेली करीब चार दिन नहीं आया।
फरवरी 2024 में चंपावत टू हल्द्वानी हेली सेवा शुरू हुई थी। तब से लेकर अब तक सैकड़ों यात्री इसमें सफर कर चुके हैं। हेली के माध्यम से पहली बार एक दूल्हा-दुल्हन लेकर हल्द्वानी से चंपावत पहुंचा था। हेरिटेज एविएशन के एक्जीक्यूटिव एलडी भट्ट ने बताया कि मौसम करीब होने के चलते चार दिन हेलिकॉप्टर नहीं आ पाया था। सोमवार को दोनों शिफ्टों में हेलिकॉप्टर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें