फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में एक घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिए

Mon, 11 May 2015 06:52 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में सोमवार को लगभग हर सड़क पर जाम से वाहनों के पहिए करीब एक घंटे तक थमे रहे। सप्ताह के पहले दिन यहां जाम लगने की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। पुलिस इस दिन ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस लाइन से भी कुछ सिपाहियों को तैनात करती है लेकिन अक्सर स्थिति काबू से बाहर हो जाती है। आज बैंक रोड, सिल्थाम, बस स्टेशन से लेकर पेट्रोल पंप तक वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी, गांवों से आफिसों और अस्पतालों में आने वाले लोग, पार्टियों की बैठकों में भाग लेने वाले प्रतिनिधि जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। जिला मुख्यालय में धारचूला, डीडीहाट, थल, मुवानी, बेड़ीनाग से आने वाले वाहनों का प्रवेश सिल्थाम की तरफ से होता है। गंगोलीहाट, चंपावत, लोहाघाट, अल्मोड़ा से आने वाले वाहन ऐंचोली से नगर में प्रवेश करते हैं। झूलाघाट, वड्डा से आने वाले वाहन टैक्सी स्टैंड की तरफ से और चंडाक, मोस्टामानू से आने वाले वाहन घंटाकरण की तरफ से नगर में प्रवेश करते हैं। इन वाहनों के लिए ज्यादा भीड़ वाले दिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती और न ऐसा कर पाना ही संभव है। क्योंकि अभी तक नगर के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें