फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और हिमपात से छंटी वातावरण में छायी धुंध

विज्ञापन
धारचूला की व्यास घाटी में हुआ हिमपात। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। लंबे समय बाद निचले इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों में हिमपात से वातावरण में छायी धुंध छंट गई है। रविवार की सुबह मौसम साफ रहने से हिमालय भी नजर आया। दिन में धूप खिलने के बाद रविवार को भी शाम के समय तेज गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से जंगलों में लगी आग बुझ गई है। इससे वन विभाग के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शनिवार की रात जिले के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश जबकि ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। धारचूला के व्यास, दारमा और मुनस्यारी के मल्ला जोहार में जमकर बर्फबारी हुई। रविवार की सुबह छिपला की चोटी भी बर्फ से लकदक नजर आई। बारिश और हिमपात से जंगलों में लगी आग बुझ गई है। आग बुझने से वन विभाग को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा वातावरण में छायी गहरी धुंध भी छंट गई। इससे चौकोड़ी और मुनस्यारी आने वाले पर्यटक हिमालय के दीदार कर सकेंगे। रविवार को दोपहर तक मौसम सामान्य रहा। दिन भर तेज धूप खिली रही। अपराह्न तीन बजे से तेज गरज और चमक के साथ पिथौरागढ़ सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम के करवट बदलने से काश्तकारों को सूखे की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें