फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने हठधर्मिता की तो टूल डाउन हड़ताल करेंगे

Wed, 29 Aug 2018 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ हाइडिल में प्रदर्शन करते बिजली कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के सहभागी विद्युत अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा और विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने हठधर्मिता का रवैया अपनाया तो वह टूल डाउन हड़ताल को विवश होंगे। वहीं, लोगों को बिजली बिल जमा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


तीनों निगमों के कर्मचारी बुधवार को दामोदर पांडेय की अध्यक्षता में विद्युत वितरण खंड कार्यालय में एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी एसीपी की पूर्व व्यवस्था, सातवें वेतन आयोग के भत्ते, वेतन विसंगति दूर करने, उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने जैसी 13 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं।

इस दौरान अधिशासी अभियंता निखिल गर्खाल, अमित कुमार कटारिया, एसडीओ वीके बिष्ट, एचएस सौन, राकेश शर्मा, पीबी पुनेठा, आनंद सिंह बिष्ट, आरती बिष्ट, निर्मला बिष्ट, ममता थापा, पूजा भट्ट, ममता भट्ट, परमेश्वरी, चंद्रा मर्तोलिया, बसंती बिष्ट, चंद्रा चिलवाल, कमला त्रिपाठी, डीके पुनेड़ा, नवीन जोशी, दिनेश पंत, मनोज पांडेय, अजय राठौर, हरिमोहन, देवेंद्र मेहता, उमेश चंद्र जोशी, जितेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें