फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीएफआई की खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे ललित, सुमित, अमन

Thu, 08 Dec 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्या भारती की ऑल इंडिया खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विवेकानंद इंटर कॉलेज के तीन खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सतीश चंद्र भट्ट ने बताया कि 23 से 27 नवंबर तक उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में हुई ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ललित बिष्ट ने क्रासकंट्री में दूसरा, सुमित बिष्ट ने छठा स्थान प्राप्त किया। सितंबर में मध्यप्रदेश में हुई ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अमन गढ़कोटी ने 54 किलो भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया था। ललित बिष्ट और सुमित बिष्ट दिसंबर अंतिम सप्ताह में पुणे में होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बॉक्सर अमन गढ़कोटी जनवरी पहले सप्ताह दिल्ली में होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड और विद्याभारती का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तीनों खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य डा. चंदन सिंह तड़ागी ने पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, व्यवस्थापक बीएस गोबाड़ी, अजय बोहरा, देवकीनंदन जोशी, शिक्षक खुशाल सिंह नेगी आदि ने शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें