फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वन विभाग का ट्रैप फेल, पिंजरे में रखा मांस खाकर चला गया तेंदुआ

Wed, 10 Dec 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बाराकोट के धरगड़ा में आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा। स्रोत: व
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के ग्राम सभा च्यूरानी के धरगड़ा तोक में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे से मांस खाकर तेंदुआ चंपत हो गया। उसके कैद नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग पर पिंजरा लगाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। नौ दिसंबर को तेंदुए के ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के बाद लोग दहशत में हैं। शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाराकोट में बुधवार को जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी के नेतृत्व में वन विभाग के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि मंगलवार को च्यूरानी के धरगड़ा तोक में तेंदुए ने देव सिंह अधिकारी को मार डाला था। घटना के बाद वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया। रात में तेंदुआ पिंजरे तक आया भी। वह वहां रखे मांस को खाकर आसानी से बाहर भी आ गया। लोगों ने पिंजरे को अच्छी तरीके से लगाने और तेंदुए को नरभक्षी घोषित कर गोली मारने के आदेश देने की मांग की है। इस मौके पर उमेश चंद्र जोशी, हिमांशु जोशी, अशोक जोशी, विनोद जोशी, धन सिंह अधिकारी, गोविंद लाल वर्मा, शुभम नाथ, भोला प्रसाद आदि मौजूद थे।



इंसेट


तेंदुए के खौफ से च्यूरानी के आसपास के छह स्कूलों में अवकाश

च्यूरानी गांव के धरगड़ा में तेंदुए के एक ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के बाद अभिभावक डरे-सहमे हैं। अभिभावकों की मांग पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अगले आदेश तक छह स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। खंड शिक्षाधिकारी कमल भट्ट ने बताया कि च्यूरानी के पास तेंदुए के खतरे को देखते और अभिभावकों की मांग पर बच्चों की सुरक्षा के लिए छह स्कूलों में छुट्टी कर दी है। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी, प्राथमिक विद्यालय पुनई और प्राथमिक विद्यालय मिरतोली और उच्च प्राथमिक विद्यालय मिरतोली, प्राथमिक विद्यालय पट्यूड़ा स्कूल में अवकाश घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें