फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा पूरी कर धारचूला पहुंचा पहला दल

Thu, 30 Jun 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे चौथे दल का गुंजी में आईटीबीपी के डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण किया। पहला दल यात्रा पूरी कर आधार शिविर धारचूला पहुंच गया हैं। दूसरा और तीसरा दल तिब्बत में, पांचवां दल सिर्खा में हैं।
विज्ञापन


आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि कैलास यात्रा के पहले दल के 55 यात्री यात्रा पूरी कर आधार शिविर धारचूला पहुंच गए हैं। दूसरे दल के 48 यात्रियों ने कैलास पर्वत की परिक्रमा पूरी कर ली है और अभी मानसरोवर की परिक्रमा में कूंजू में हैं। तीसरे दल के 38 सदस्यीय दल ने कैलास पर्वत की परिक्रमा शुरू कर दी है। तीसरा दल तिब्बत के दार्चिन में पहुंच गया हैं। चौथे दल के 44 सदस्यों के यात्रा दल का गुंजी में आईटीबीपी के डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण किया। सभी यात्री मेडिकल में फिट पाए गए।

मेडिकल से पहले सभी 44 यात्रियों ने मानसरोवर वन में पौधरोपण किया। आईटीबीपी यात्रा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आईटीबीपी की रेस्क्यू टीमें यात्रियों को सावधानी से रास्ता पार करा रही हैं।
विज्ञापन


छोटा कैलास के यात्रियों का किया स्वागत
पिथौरागढ़। छोटा कैलास और ऊं पर्वत की यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह पहुंचे छोटा कैलास के यात्री दल का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा दल में 10 महिला और 19 पुरुष शामिल थे। यात्रियों ने पिथौरागढ़ की सुंदरता की सराहना करते हुए पर्यटन के क्षेत्र के और विकास पर जोर दिया। यात्रियों ने पर्यटक आवास गृह में स्थित मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण किया। यात्रियों ने निगम प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के स्वच्छता अभियान की सराहना की। प्रबंधक ने यात्रियों को शपथ-पत्र भराकर हिमालय की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। यात्रियों का स्वागत संतोष सिंह, हर सिंह, शंकर, संजय पुनेठा, सुनील, महेश आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें