फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली अक्तूबर से पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज टूर

Fri, 23 Sep 2016 10:18 PM IST
दीपक उप्रेती/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विशेष पैकेज टूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) पर्यटकों के लिए एक अक्तूबर से मेमोरी ऑफ स्वामी विवेकानंद के नाम से पैकेज टूर चलाने जा रहा है। निगम प्रति व्यक्ति 7200 रुपए में पर्यटकों को कुमाऊं में वहां-वहां घुमाएगा, जहां-जहां स्वामी विवेकानंद पहुंचे थे। इस पैकेज में पर्यटकों को आवास, भोजन और आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह टूर चार दिन और तीन रात का होगा। अगले चरण में इस पैकेज टूर को सात से दस दिन तक करने की योजना है, जिसमें मुनस्यारी भ्रमण भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन


केएमवीएन महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि इस पैकेज टूर की शुरुआत काठगोदाम से होगी। पर्यटकों को निगम के वाहनों से काठगोदाम से काकड़ीघाट, अल्मोड़ा, मायावती अद्वैत आश्रम, चंपावत के बालेश्वर व गोलज्यू मंदिर, सूखीढांग और टनकपुर तक ले जाया जाएगा। टनकपुर से पर्यटक वापस काठगोदाम पहुंचेंगे।

श्री मर्तोलिया ने बताया कि पर्यटकों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, उपदेशों से परिचित कराने और उन स्थलों के बारे में जानकारी देने के लिए यह टूर पैकेज बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक निगम को 1666 लोगों की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग से एक करोड़ तीन लाख रुपए मिल चुके हैं। ज्यादातर पर्यटक मुनस्यारी, बिनसर, चौकोड़ी, कौसानी के लिए बुकिंग कर चुके हैं। यह सारी बुकिंग अक्तूबर और नवंबर के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें