फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहला दल चार जुलाई को टनकपुर पहुंचेगा

Mon, 29 Jun 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सनातन धर्म की पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा लगातार दूसरे वर्ष भी टनकपुर होकर गुजरेगी, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने टीआरसी पर्यटक विश्राम गृह में यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी चार जुलाई को यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचेगा, जिसे पांच जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस बार यात्रा के दलों की संख्या पांच से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। आगामी जुलाई और अगस्त माह में टनकपुर नगर बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहने वाला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर वर्ष 2025 में पहली बार कैलाश मानसरोवर यात्रा का टनकपुर से आगाज हुआ। पिछले साल पंजीकृत पांच दलों में 250 यात्रियों में से 237 ने दर्शन किए। अंतिम दल आठ अगस्त को रवाना हुआ और वह 25 अगस्त को 22 दिन की यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटा था।
केएमवीएन टनकपुर के टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि पहले दल के 50 सदस्य 30 जून को दिल्ली में एकत्रित होंगे। एक जुलाई को मेडिकल, वीजा आदि की प्रक्रिया, दो जुलाई को आईटीबीपी कैंप में मेडिकल, तीन जुलाई को शुल्क आदि की प्रक्रिया, चार को दल टनकपुर टीआरसी पहुंच जाएगा। पहला दल पांच जुलाई की शाम को धारचूला पहुंचेगा।
विज्ञापन

यात्रा के पड़ाव में धारचूला, गुंजी, नाभीडांग के बाद चीन में प्रवेश होगा। दूसरा दल आठ जुलाई, तीसरा 12 जुलाई, चौथा 16 जुलाई, पांचवां 20 जुलाई, छठा 24 जुलाई, सातवां 28 जुलाई, आठवां एक अगस्त, नौवां पांच अगस्त, 10वां दल नौ अगस्त को पहुंचेगा। प्रत्येक दल रात में टनकपुर विश्राम के बाद अगले दिन आगे रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें