फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रहा शिक्षा विभाग का वित्त कार्यालय

Sun, 06 Apr 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के शिक्षा विभाग के वित्त कार्यालय में एक साल से पांच कर्मचारी और दो वित्त अधिकारियों के पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग में कर्मचारियों के सात पद और वित्त अधिकारी के दो पद स्वीकृत हैं। इन नौ पदों पर केवल दो ही कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इससे सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन देय भुगतान करने और अन्य विभागीय कार्य को समय से पूर्ण करने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शासन ने विभागीय कामकाज की जिम्मेदारी जिला पंचायत के वित्त अधिकारी को सौंपी है। वृत्त अधिकारी शाम छह बजे बाद ही शिक्षा वित्त कार्यालय का कार्य कर रहे हैं। समय की कमी होने और शिक्षा विभाग के कार्य का उचित ज्ञान नहीं होने से वित्त अधिकारी को भी कार्य को पूर्ण करने में काफी परेशानी हो रही है। विभाग के मुताबिक एक साल से कार्ययोजित व्यवस्था के कारण विभागीय कार्य किए जा रहे थे।
वहीं अब कुछ समय पूर्व से कार्ययोजित व्यवस्था के हटने से विभाग में पेंशन और अन्य विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विभाग के कर्मचारियों की ओर से कई बार शासन से पांच कर्मचारी और दो वित्त अधिकारियों की नियुक्ति करने की मांग की गई है लेकिन शासन की ओर से अभी तक काेई कार्यवाही नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों में आक्रोश है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त शिक्षक पेंशन के लिए काट रहे विभाग के चक्कर
पिथौरागढ़। विभाग के मुताबिक एक साल से आए दिन सेवानिवृत्त शिक्षक पेंशन के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर काट रहे हैं। आए दिन शिक्षक पेंशन प्रकरण के लिए आंदोलन कर रहे है। इसके बाद भी शासन की ओर से कर्मचारी और अधिकारी की नियुक्ति नहीं की जा रही है। संवाद
कोट
विभाग से एक साल से कर्मचारी और अधिकारी के पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग से कई बार पेंशन भुगतान और नई नियुक्ति की मांग की गई लेकिन अब तक भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। - धीरेंद्र सिंह भंडारी, संगठन मंत्री, कुमाऊं मंडल उत्तरांचल मिनिस्टीरियल फेडरेशन, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें