फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलम की टीम ने जीती ट्राफी

Wed, 08 Mar 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
क्रिकेट में विजेता फिलम की टीम ट्राफी के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्व. जितेंद्र सिंह बुदियाल मेमोरियल सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता फिलम की टीम ने चौदांस को 6 विकेट से हराकर जीत ली। फाइनल मैच चौदांस और फिलम के बीच हुआ। चौदांस की टीम 86 रन ही बना पाई। जवाब में फिलम की टीम ने चार विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को पूरा कर ट्राफी जीत ली।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संचालक महेंद्र बुदियाल ने बताया कि स्थानीय मिनी स्टेडियम में पांच दिन तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के 32 गांवों के युवाओं ने भाग लिया। नवयुवक मंगल दल बूंदी ने विगत दिनों दुर्घटना में दिवंगत अपने साथी स्व. जितेंद्र बुदियाल के स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की। समापन पर मुख्य अतिथि रं कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल ने युवाओं के प्रयास की सराहना की। मुख्य अतिथि अशोक नबियाल ने विजयी टीम को 21100 रुपए और ट्राफी प्रदान की। उपविजेता टीम को 11100 रुपए और ट्राफी दी गई। मैच में 58 रन बनाकर नाट आउट रहने वाले संजय सिंह को मैन आफ द मैच का पुरस्कार रं कम्युनिटी स्कूल के प्रधानाचार्य दौलत फकलियाल ने दिया।

मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार पूरे सीरीज में आठ विकेट लेकर 200 रन बनाने वाले अतुल पायर को दिया गया। इसे भारत चीन व्यापार समिति के पूर्व अध्यक्ष पद्म सिंह रायपा एवं हरक सिंह बुदियाल ने दिया। प्रतियोगिता को संचालित करने में महिला मंगल दल बूंदी ने विशेष सहयोग किया। हेमंत बुदियाल, विरेंद्र रायपा, धीरेंद्र बुदियाल, मुकेश बुदियाल, जगदीश बुदियाल, मंगल बुदियाल, राजू नबियाल सहित कई युवाओं ने विशेष सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें