मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नवंबर माह में हल्द्वानी में लाडली की दुराचार के बाद हत्या के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में ही होगी। इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दिया है।
बंगापानी में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लाडली मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का ऐलान किया था। इस मामले में जांच एजेंसी की कमजोरी हो सकती है, सरकार अपनी बात पर कायम है। कैलास मानसरोवर यात्रा की व्यवस्था के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केएमवीएन को व्यवस्थाओं के लिए खुली छूट दी गई है, इसमें धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
कैबिनेट में रिक्त स्थान भरने में पिथौरागढ़ जिले को प्रतिनिधित्व देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने चुटीले अंदाज में कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है, उम्मीद सबको रखनी चाहिए लेकिन इस मामले में फैसला पार्टी हाईकमान को ही करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा धारचूला विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास किया जा रहा है, हरीश धामी इलाके के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।