पिथौरागढ़। पुलिस ने बच्चों को चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री बच्चों को भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बच्चों को पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री भेजता था। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पुलिस को एनसीएमईसी (नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोटेड चिल्ड्रन) के माध्यम से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित शिकायत मिली। शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई तो मामले में चहज, गंगोलीहाट निवासी विपिन चंद्र जोशी का नाम प्रकाश में आया।
जांच में सामने आया कि संबंधित अपने मोबाइल फोन में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री डाउनलोड कर इसे सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों को भेजता है। इसके लिए उसने फर्जी महिला के नाम से फेसबुक आईडी बनाई है। वह इसी आईडी के जरिए बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में चाइल्ड चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित पांच शिकायतें दर्ज हैं जिनकी जांच की जा रही है।