फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर भारी उत्साह

Wed, 17 Aug 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ बाजार में राखी खरीदने के लिए पहुंची बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में रक्षाबंधन को लेकर भारी उत्साह है। बुधवार को राखी खरीदने के लिए बहनें बड़ी संख्या में बाजार में निकली। इस बार राखी की कीमत पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। इसके बावजूद खरीदारी का जोश कम नहीं हुआ। बाजार में एक से बढ़कर एक फैंसी राखी हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। व्यापारियों ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद खरीदारी के लिए लोगों के आने का क्रम बना रहा।
विज्ञापन


इस बीच श्रावणी पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को श्रावणी उपाकर्म भी होगा। नगर में मुख्य आयोजन लक्ष्मीनारायण मंदिर में होगा। पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा के दिन भद्रा नहीं है, इसलिए सुबह आठ बजे से उपाकर्म शुरू हो जाएगा। पहले जनेऊ और रक्षा तागा की प्रतिष्ठा होगी। उसके बाद उनको धारण किया जाएगा। ग्रामीण अंचलों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह है। डीडीहाट, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में बड़ी संख्या में बहनें खरीदारी के लिए बाजार आई। फलों और मिठाई की बिक्री भी तेज रही। 

मानस में हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता
पिथौरागढ़। मानस एकेडमी में राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई, इसमें मोनिका गोस्वामी, हिना ने पहला, त्रिलोक बिष्ट, सागर बिष्ट ने दूसरा, गौरव सामंत और निशा सौन ने तीसरा स्थान पाया। विद्यालय की प्रबंधक कंचनलता पंत और प्रधानाचार्य रुचि पोखरिया ने बच्चों से अपील की कि वह अपनी संस्कृति को जीवित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें