फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 वन पंचायतों में नहीं हुए सरपंचों के चुनाव

Wed, 20 Jan 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नाचनी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षकों की कमी के कारण तल्ला जोहार के 80 वन पंचायतों में वन पंचायत सरपंचों के अब तक चुनाव नहीं हो पाए हैं, जबकि सभी वन पंचायतों में मार्च 2015 तक चुनाव हो जाने थे।
सरपंचों के चुनाव न होने से वनीकरण के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। तल्ला जोहार क्षेत्र के 93 वन पंचायतों में से मात्र 13 वन पंचायतों में ही सरपंचों के चुनाव हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाचनी के राजस्व निरीक्षक एमएम पंत का कहना है कि तल्ला जोहार में नाचनी, रिंगूनियां, भैंसकोट, बांसबगड़, सिरमाली, लटकोट, तेजम, क्वींटी, डोर और गिरगांव पट्टी पटवारी क्षेत्र में मात्र तीन राजस्व निरीक्षक तैनात हैं, जिनमें से एक राजस्व निरीक्षक अस्वस्थ होने के कारण सभी 11 पटवारी क्षेत्रों का कार्य दो राजस्व निरीक्षकों को करना पड़ रहा है, जिससे जलागम विकास कार्य के साथ ही अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। यह प्रक्रिया एक साल से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें