फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में जोनल मजिस्ट्रेट की हार्टअटैक से मौत

Wed, 15 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
जोनल मजिस्ट्रेट करन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणाई जोन में जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन के अधीक्षण अभियंता करन सिंह (59) की बुधवार को अपराह्न 2.30 बजे हार्टअटैक से मौत हो गई। करन सिंह आगामी 30 नवंबर को रिटायर होने वाले थे।
विज्ञापन


बताया गया है कि करन सिंह को मंगलवार रात भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हुई थी। वह गंगोलीहाट लोनिवि डाक बंगले में टिके हुए थे। रात में दवा लेने के बाद वह सो गए। आज सुबह उन्होंने बनकोट, रूगड़ी, गणाई, सिमल्ता मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद गणाई को लौट रहे थे कि उनको 2.30 बजे दिल का दौरा पड़ गया। उनके साथ चल रहे ड्राइवर जितेंद्र भंडारी, होमगार्ड गजेंद्र प्रसाद, हरक सिंह उनको तत्काल गणाई के एक निजी डाक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने करन सिंह को तत्काल बेड़ीनाग अस्पताल या जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

कर्मचारी तत्काल उनको बेड़ीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। अपराह्न करीब 3.45 बजे उनको बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया लेकिन उससे पहले उनकी मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट अस्पताल पहुंचने से पहले ही मर चुके थे। अस्पताल के प्रभारी डॉ. प्रेमा फकलियाल ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें