फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के कपाट खुलने के बाद भगवान को लगाया नए अनाज का भोग

विज्ञापन
पिथौरागढ़ घंटेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने पहली फसल का भोग ल? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर। सोमवार को मां पूर्णागिरि धाम और पिथौरागढ़, चंपावत जिले के ज्यादातर मंदिरों के कपाट खुल गए। मंदिर खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में लोगों ने भगवान को नए अनाज का भोग लगाया। चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर और गोलू मंदिर में पहले दिन सीमित मात्रा में लोगों ने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए पूजा अर्चना की। इसके अलावा अन्य स्थानों में भी मंदिरों को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है। पूर्णागिरि धाम में पुजारियों ने सामाजिक दूरी का पालन करने हुए मां की आरती की। यूपी से आए एक मात्र श्रद्धालु ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए।
विज्ञापन

अनलॉक वन में ढाई माह बाद कुछ मंदिरों के कपाट खुले तो श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पिथौरागढ़ के घंटाकरण स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने नए अनाज का भोग लगाया। पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। पर्वतीय क्षेत्र में फसलें पकने के बाद किसान नए अनाज का ईष्ट देवता को भोग लगाने के बाद ही अपने उपयोग में लाते हैं। इस बार कोरोना महामारी के कारण मंदिरों में नया अनाज नहीं चढ़ाया जा सका था। पिथौरागढ़ के पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर सहित जिले के अन्य मंदिरों में भी सोमवार को पूजा अर्चना हुई। पुजारियों और श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा अर्चना की। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए गंगोलीहाट के ऐतिहासिक महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना नहीं हुई। पुजारियों ने विचार-विमर्श के बाद महाकाली मंदिर को 30 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव गिरीश पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय आदि पुजारियों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए विधि-विधान से कपाट खोल कर मां के दरबार में आरती कर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति अध्यक्ष का कहना है कि सरकार की अनुमति के बाद देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं, लेकिन अभी प्रशासन की ओर से दर्शन को लेकर कोई गाइड लाइन नहीं मिली है। प्रशासन की गाइड लाइन के अनुरूप ही दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इधर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी ने प्रशासन से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए धाम क्षेत्र में उचित प्रबंध करने का आग्रह किया है। उन्होंने दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए टीम तैनात करने और सैनिटाइजर की व्यवस्था करने की मांग की।

मां पूर्णागिरि धाम में आरती करते मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें