फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर दी डीएम को विदाई

Tue, 14 Oct 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कलक्ट्रेट सभागार में स्थानांतरण पर डीएम विनोद गोस्वामी को गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर विदाई दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अपनी सेवाकाल के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहाड़ी जिले की भौगोलिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने का उन्होंने हरसंभव प्रयास किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की। वहां एडीएम योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें