पिथौरागढ़ में एंचोली जांच केंद्र का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत में कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। डीएम ने मंगलवार को एंचोली जांच केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना सैंपलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि सीमांत में कोरोना संक्रमण रोकने और संक्रमितों का पता लगाने के लिए बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल लेना जरूरी है। केंद्र में डीएम के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं चाक चौबंद दिखीं। पुलिस ने भी टैक्सी वाहनों के साथ बाहर से आने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ की। वहीं, दूसरी ओर डीएम ने सीएमओ डॉ. एचसी पंत से बेस अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है। साथ ही
दवाइयों, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य सामग्री का भी पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। (संवाद)