फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ ऑक्सिजन जेनरेशन का भवन तैयार, मशीन का इंतजार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में तैयार ऑक्सीजन जनरेशन भवन। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में अब ऑक्सीजन के लिए स्वास्थ्य विभाग को हल्द्वानी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब स्वास्थ्य विभाग पिथौरागढ़ में ऑक्सीजन जनरेट करेगा। जल्द ही विभाग को ऑक्सीजन जनरेशन मशीन मिलने की उम्मीद है। ऑक्सीजन जनरेशन मशीन मिलने के बाद चंपावत, बागेश्वर जिले के साथ ही पिथौरागढ़ जिले की पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग महकमे में एक नई उपलब्धि जुड़ने वाली है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग अब गंभीर मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध करा सकेगा। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का निर्माण 16 लाख की लागत से पूरा कर लिया गया है। इस माह के अंत तक ऑक्सीजन जनरेशन मशीन आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा ऑक्सीजन जनरेशन मशीन आने के बाद पिथौरागढ़ में ही ऑक्सीजन बनेगी और उसे ऑक्सीजन सिलिंडरों में भरा जाएगा। वर्तमान में विभाग को ऑक्सीजन सिलिंडर खाली होने पर हल्द्वानी में रिफिल कराने जाना पड़ता है। मशीन आने के बाद सीमांत में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें