फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों का 54 लाख से होगा नवनिर्माण

Sun, 08 Mar 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रांथी बोरागांव और सिर्खा में विद्यार्थियों को अब खतरे के बीच नहीं पढ़ना होगा। दोनों विद्यालयों के जर्जर भवनों का नवनिर्माण होगा। इसके लिए विभाग को धन मिला है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बोरागांव और सिर्खा के भवन जर्जर हो चुके हैं। छत और दीवारों पर पड़ी दरारों से इनके गिरने का खतरा बना हुआ है। यहां 20 से अधिक विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर पढ़ने के लिए मजबूर हैं। अब इन दोनों विद्यालयों के भवनों का नवनिर्माण होगा। इसके लिए विभाग को 54 लाख रुपये का बजट मिला है। इन विद्यालयों के नवनिर्माण को स्वीकृति मिलने से अभिभावकों में भी खुशी है। अभिभावकों का कहना है कि अब उनके बच्चों को खतरे के बीच पढ़ाई नहीं करनी होगी।
-
कोट
दोनों विद्यालय के भवनों के पुर्ननिर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। नए शिक्षा सत्र में विद्यार्थी सुव्यवस्थित और सुरक्षित विद्यालय भवन में पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नितिन पांडे, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग, डीडीहाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें