फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रक्षा मंत्री ने स्नेहा को गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित

Sun, 30 Aug 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विकासखंड डीडीहाट निवासी स्नेहा डसीला को बाबा साहेब बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के 11वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिला है। मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्नेहा को मंच पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।
विज्ञापन

मूल रूप से डीडीहाट की रहने वाली स्नेहा ने एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की। उनके पिता ठाकुर सिंह डसीला अध्यापक हैं और मां निर्मला डसीला गृहिणी हैं।
स्नेहा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रोत्साहन को देती हैं। उन्होंने हाल ही में यूजीसी नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इस दोहरी सफलता के बाद स्नेहा अब उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं। स्नेहा की सफलता पर विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, नगर पालिका अध्यक्ष हेमवती पंत, जीवन धानिक, राजेश रावत व धीरज रौतेला सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें