फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: कैलाश यात्रा पर पहाड़ गिरा...तवाघाट-मलघाट के बीच बड़ा भूस्खलन, पांचवें दल के श्रद्धालु फंसे, बीआरओ जुटा

Wed, 22 Jul 2026 03:37 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर तवाघाट और मलघाट के बीच बुधवार दोपहर 1:30 बजे भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बोल्डर और मलबा सड़क पर गिरने से कैलाश यात्रा का पांचवां दल और दर्जनों वाहन फंस गए हैं। 
विज्ञापन
तवाघाट-मलघाट के बीच बड़ा भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलाश यात्रा मार्ग के तवाघाट और मलघाट के बीच बुधवार की दोपहर 1.30 बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। इससे भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर गया। पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवें दल के साथ ही दर्जनों वाहन फंस गए हैं। 

विज्ञापन


थाना पांगला के हेड कांस्टेबल सोबन सिंह बनग्याल ने बताया कि उनकी टीम कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवें दल को तवाघाट में लेने जा रहे थे। इसी बीच अचानक भारी भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई है। 

गनीमत यह रही कि भूस्खलन के समय सड़क पर कोई आवाजाही नहीं हो रही थी। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। गुंजी जा रहे कैलाश यात्री तवाघाट मे सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया की आदि कैलाश मार्ग में भारी भूस्खलन से सड़क बंद होने की सूचना मिली है। बीआरओ के अधिकारी और मजदूर सड़क खोलने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें